नई दिल्ली. नोटबंदी के बाद बैंकों में लग रही लंबी कतारें खत्म करने
के लिए सरकार ने नया तरीका निकाला है। मंगलवार को इकोनॉमिक अफेयर्स
सेक्रेटरी शक्तिकांत देसाई ने कहा कि 500-1000 के पुराने नोटों को जो एक
बार एक्सचेंज करा लेगा, उसकी उंगली पर स्याही का निशान लगा दिया जाएगा। ये
ठीक उसी तरह हाेगा, जैसे चुनाव में वोटिंग के बाद होता है। सरकार का मानना
है कि कुछ लोग अपनी ब्लैकमनी व्हाइट कराने के लिए बेकसूर लोगों को फंसाकर
उन्हें बार-बार लाइन में लगा रहे हैं। ऐसा पहली बार होगा जब देश में वोटिंग
के इतर किसी काम में इतने बड़े पैमाने पर लोगों की उंगलियों पर स्याही का
इस्तेमाल होगा।
नोटबंदी के बाद मंगलवार को सरकार के एलान की 5 बड़ी बातें...
1# वोटिंग की तरह पैसा बदलवाने पर लगेगा लिंक
-
इकोनॉमिक अफेयर्स सेक्रेटरी शक्तिकांत दास ने कहा, ''कुछ लोग एक ही
ग्रुप/लोगों को पैसा जमा करने के लिए बार-बार बैंक भेज रहे हैं। इससे लंबी
लाइन लग जा रही है।''
- ''इस कारण फैसला लिया गया है कि कैश काउंटर पर वोटिंग की तरह इंक लगाया जाएगा।''
- ''देश के बड़े शहरों में आज से ही ये प्रॉसेस लागू हो जाएगी। इसके बारे में बैंकों को ऑपरेशनल इंस्ट्रक्शन भेज दिए गए हैं।''
- ''कुछ लोगों ने बार-बार पैसा जमा कराने का धंधा बना रखा है।''
2# मंदिर से जमा होने वाले पैसे पर नजर
- दास ने कहा, ''देश के मंदिरों और ट्रस्टों से जमा होने वाले पैसे पर नजर रखी जा रही है।''
-
''साथ ही, मंदिरों और जहां दान का पैसा मिलता है, उनसे कहा गया है कि
छुट्टे पैसे बैंकों में जमा कराएं। इससे सिस्टम में लिक्विडिटी आएगी।''
3# जनधन खातों पर नजर
- सरकार जनधन खातों पर नजर रखे हुए है, ताकि इसमें कालाधन न जमा हो जाए।
- दास ने कहा, ''जनधन खाताधारकों से अपील है कि वे अपने अकाउंट का गलत इस्तेमाल करने से बचें।''
- ''जनधन में एक बार में डिपॉजिट लिमिट 50 हजार है। कई खातों में अभी तक 49 हजार रुपए जमा हो चुके हैं। ऐसे खातों पर हमारी नजर है।''
4# शादी में शगुन के लिए चेक दें
-
शादी जैसे प्रोग्राम में कैश की कमी के सवाल पर सरकार का कहना है कि शगुन
चेक में दें। वहीं इंडिविजुअल्स एक हफ्ते में 24 हजार रुपए निकाल सकते हैं।
वहीं, कारोबारियों के लिए विदड्रॉल लिमिट 50 हजार रुपए रखी गई है।
- बता दें कि इस वक्त शादियों का मौसम है, जिसके कारण कई परिवारों को कैश न होने की तकलीफ उठाने पड़ रही है।
5# जरूरी सेवाओं के लिए 24 नवंबर तक लिए जाएं पुराने नोट, नहीं तो होगी कार्रवाई
-
दास ने कहा, ''अगर कोई सरकारी हॉस्पिटल या फॉर्मेसी 500-1000 के पुराने
नोट नहीं लेता है (24 नवंबर तक), तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।''
- ''पहले की घोषणा के मुताबिक, पुराने नोट 24 नवंबर तक चलेंगे।''
- ''पहले की घोषणा के मुताबिक, पुराने नोट 24 नवंबर तक चलेंगे।''
No comments:
Post a Comment