Nov 15, 2016

केस दर्ज अमर सिंह के खिलाफ पीएम को अपशब्द कहने का मामला

दिनेशचंद्र मिश्र, आजमगढ़

कालेधन के खिलाफ देशभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से छेड़े गए नोट बंदी अभियान के फैसले से नाराज समाजवादी पार्टी सांसद अमर सिंह ने पीएम को अपशब्द कहे थे। इसका विडियो वायरल होने के बाद बीजेपी प्रवक्ता आईपी सिंह ने अमर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। आजमगढ़ की सदर कोतवाली में अमर सिंह के खिलाफ 66 आईटी एक्ट और आईपीसी की धारा 506 के तहत केस दर्ज किया गया है।

आजमगढ़ जिले के उकरौरा गांव के मूल निवासी अमर सिंह के खिलाफ बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता आईपी सिंह की ओर से दी गयी लिखित शिकायत के साथ एक विडियो सीडी भी सौंपी गयी है। इसमें एसपी नेता अमर सिंह अपने साथी से दिल्ली के एक होटल की लॉबी में पीएम मोदी को अपशब्द कहते सुनाई पड़ रहे हैं। फेसबुक पर वायरल हुए इस विडियो को लेकर लेकर यूपी की आज़मगढ़ की सदर कोतवाली में अमर सिंह और उनके अज्ञात साथी के खिलाफ यह मुकदमा दर्ज कराया गया है।

बीजेपी प्रवक्ता ने पुलिस से अपनी शिकायत में कहा था कि पीएम नरेन्द्र मोदी ने देशहित में कार्य करते हुए 8 नवंबर को 500 और 1000 रुपये के नोट को बंद करने की घोषणा की थी। इसके बाद से कई विरोधी नेता, अपनी भड़ास निकालने के लिए सोशल मीडिया पर पीएम को अपशब्द कह रहे हैं।

No comments:

Popular Posts