लखनऊ. समाजवादी पार्टी में विवाद को लेकर मुलायम सिंह ने बेटे अखिलेश यादव को नरेंद्र मोदी से सीख लेने को कहा है। सोमवार को पार्टी ऑफिस में मीटिंग के दौरान मुलायम ने कहा- 'मोदी की तरफ देखो, वे अपने समर्पण और संघर्ष से पीएम बने, एक गरीब परिवार से आए, कहते हैं मैं अपनी मां के बिना नहीं रह सकता। आज तक मां को नहीं छोड़ा।' बता दें कि दो दिन पहले ही मुलायम ने अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी का नाम लिया था। मुलायम बोले- चाचा से गले मिलो...
- मोदी का एग्जाम्पल देकर सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने तीन दिन में तीसरे बीजेपी नेता का नाम लिया।
- दो दिन पहले उन्होंने कहा था- 'अटल जी और आडवाणी जी के खिलाफ हम लड़ते थे, लेकिन उन्होंने भी वे बातें नहीं कहीं, जो अब सुननी पड़ रही हैं।'
- मुलायम ने पार्टी ऑफिस में मीटिंग के दौरान यह भी कहा कि-'पद मिलते ही लोगों का दिमाग खराब हो जाता है।'
- मीटिंग में अखिलेश यादव भी मौजूद थे। उनसे मुलायम ने कहा- 'तुम्हारी हैसियत नहीं, चाचा से गले मिलो।'
- बता दें कि इस पूरे विवाद में मुलायम सिंह ने बेटे के बदले भाई शिवपाल का साथ दिया है।
- मीटिंग में अखिलेश यादव भी मौजूद थे। उनसे मुलायम ने कहा- 'तुम्हारी हैसियत नहीं, चाचा से गले मिलो।'
- बता दें कि इस पूरे विवाद में मुलायम सिंह ने बेटे के बदले भाई शिवपाल का साथ दिया है।
शिवपाल-अमर को नहीं छोड़ सकता
- मुलायम ने कहा- 'मैं शिवपाल और अमर को नहीं छोड़ सकता। इनके खिलाफ कुछ नहीं सुन सकता।'
- 'शिवपाल मेहनती हैं। आम जनता के नेता हैं। जो शिवपाल कर सकते हैं, और कोई नहीं कर सकता।'
- 'शिवपाल के कामों को मैं कभी नहीं भूल सकता, वह अंधेरी रात में प्रचार के लिए जाता था। तुमने (अखिलेश) शिवपाल को अपमानित किया।'
- 'अमर सिंह ने मुझे सजा से बचाया, हम जानते हैं कि कैसे बचाया है। 7 साल से कम की सजा न होती। पार्टी में भी नहीं था अमर, फिर भी मुझसे मेदांता में मिलने आया।'
- 'अमर ने बहुतों को बचाया, एहसान फरामोश मत बनो, तुम (अखिलेश) अमर सिंह को गाली देते हो, उसने मेरी बहुत मदद की, अमर सिंह मेरा भाई है।'

No comments:
Post a Comment