AAP के संजय सिंह, खुद घिर गए - नोट बंद करने पर पीएम नरेंद्र मोदी को घेरना चाह रहे थे
विरोध के चक्कर में संजय जरा आगे निकल गए और कुछ ऐसा लिख दिया जिसपर यूजर्स ने उन्हें घेर लिया।
आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार के 500, 1000 रुपए के नोट वापस करने का
विरोध किया है। पार्टी के कई नेता सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र
मोदी पर खासे हमलावर हैं। ख्ुाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी पेटीएम के एड
में मोदी का फोटो होने पर सवाल खड़े किए हैं। वहीं ‘आप’ के नेता संजय सिंह
के ट्विटर अकाउंट से लगातार ऐसे ट्वीट को रिट्वीट किया जा रहा है, उसमें
नोट बंद होने से परेशानी की बात की जा रही है। मगर विरोध के चक्कर में
संजय जरा आगे निकल गए और कुछ ऐसा लिख दिया जिसपर यूजर्स ने उन्हें घेर
लिया। ऊपर से ट्वीट में पीएम मोदी का जिक्र कर दिया, इस पर ट्विटर यूजर्स
भड़क गए। संजय सिंह ने ट्विटर पर लिखा, ”पूरी ज़िंदगी मेहनत करके जिस
किसान,मज़दूर,ग़रीब,ऑटो वाले,फ़ुटपाथ वाले ने 2.5 लाख से ज्यादा कमा लिया,
मोदी जी उससे टैक्स और 200%जुर्माना लेंगे।” इस पर संजय से कुछ यूजर्स ने
पूछा कि ‘जिसके पास 2.5 लाख रुपए होगा, वह गरीब क्यों होगा।’ वहीं प्रमिला
नाम की यूजर ने लिखा, ”जो पागल होगा वही 2.5 लाख से ज्यादा घर में रखेगा।
बैंक में पैसे सुरक्षित भी रहेंगे और ब्याज भी मिलेगा, आप अफवाह मत
फैलाइए।” राहुल ने चुटीले अंदाज में लिखा, ”भाई एक बात बताओ किस मजदूर
फुटपाथ वाले के घर पर 2.5 लाख कैश रहते हैं।राजनीति करो, पागलपन नहीं।”
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री ने मंगलवार को राष्ट्र के नाम संबोधन में ऐलान
किया था कि 9 नवंबर से 500 और 1000 रुपये के नोट कागज के टुकड़ों से
अध्ािक कुछ नहीं होंगे। उन्होंने कहा था कि जिन लोगों के पास 500 और 1000
रुपये के नोट हैं वे लोग 10 नवंबर से 30 दिसंबर तक बैंक या पोस्ट ऑफिस
में जमा कराए जा सकते हैं। 50 दिन का समय है, इसके लिए अफरातफरी करने की
जरुरत नहीं है।
No comments:
Post a Comment