Nov 10, 2016

कुर्सी से बांधकर महिला इंजीनियर को जिंदा जलाया बिहार में , मां ने चप्पल से पहचाना

मुजफ्फरपुर. बिहार के मुजफ्फरपुर में एक महिला इंजीनियर को कुर्सी से बांधकर जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। मौके से एक जोड़ी चप्पल और हड्डियां मिली हैं। इंजीनियर की मां ने चप्पल देखकर बॉडी की शिनाख्त की। बताया जा रहा है कि मौके से एक नोट भी मिला है। हालांकि, पुलिस पहली नजर में इसे हत्या का मामला मान रही है। पति से अलग रहती थी इंजीनियर...
- मौके पर जो नोट मिला है, उसमें मृतका ने अपनी मां से बच्चों का ख्याल रखने की बात कही है। महिला इंजीनियर का नाम सरिता देवी है।
- वह मनरेगा में जेई है और मुरौल में पोस्टेड है। यह मामला रविवार देर रात अहियापुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआ बजरंग विहार कॉलोनी के एक निर्माणाधीन मकान का है।
- सोमवार सुबह मोहल्ले वालों की जानकारी देने पर इंस्पेक्टर विश्वमोहन चौधरी मौके पर पहुंचे। महिला का शरीर बुरी तरह से जला था, सिर्फ हड्डियां ही मिलीं।
- पुलिस को शक है कि शरीर को जलाने के लिए किसी केमिकल का भी इस्तेमाल हुआ है। इंजीनियर की मां कुसुम देवी ने उसकी पहचान की है।
पति से संबंध में था तनाव

- महिला इंजीनियर के पति विजय सिंह के साथ संबंध में तनाव बताया जा रहा है। पति गांव में ही रहता है।
- महिला अफसर एक बेटे के साथ यहां रहती थी। वारदात वाले दिन एक बेटा नानी के घर था। दूसरा बेटा ध्रुव दरभंगा में पॉलिटेक्नीक की पढ़ाई करता है।
पुलिस ने क्या कहा?

- सोमवार रात मौके का मुआयना करने के बाद रात एसएसपी विवेक कुमार ने कहा कि पहली नजर में मामला हत्या का दिखाई दे रहा है।
- उन्होंने कहा सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। एसएसपी की विजिट के बाद बाद मकान को सील कर दिया गया है।
तीन साल से मुरौल में रह रही थी महिला

- सरिता मूल रूप से सीतामढ़ी के कन्हौली फुलकाहां की रहने वाली थी। पिछले तीन साल से मुरौल डिविजन में जेई के पद पर पोस्टेड थी।
- वह बजरंग विहार कॉलोनी में विजय कुमार गुप्ता के मकान में रहती थी। बता दें कि विजय मनरेगा की अलग-अलग योजनाओं का एस्टीमेट बनाता था।
- कॉलोनी में ही विजय का एक और निर्माणाधीन मकान है, जहां पर सरिता अक्सर ऑफिस से जुड़े निजी काम करती थी। जलने की घटना वहीं हुई।
केमिकल छिड़क कर जलाया?

- सोमवार की सुबह वहां शॉर्ट सर्किट से आग लगने की सूचना पर आसपास के लोग जुट गए। लोगों को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा था, लेकिन मोहल्ले के कुछ लोग जबरन अंदर चले गए।
- वहां देखा कि एक कुर्सी जली हुई है। पास ही चप्पल पड़ी है। पैर की जली हड्डी दिख रही थी।
- पुलिस भी मौके पर पहुंची। जानकारी के मुताबिक उस पर केमिकल भी छिड़का गया था, ताकि अवशेष नहीं बचे।
- लोगों के मुताबिक, महिला अफसर आखिरी बार रविवार शाम को देखी गई थी। उसने आसमानी कलर की समीज व क्रीम कलर की सलवार पहन रखा था।

Source: Bhaskar

No comments:

Popular Posts