प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 500/1000 के नोट बैन करने के पीछे का मक्सद
पूरा होता नज़र आ रहा है l काले धन की समस्या पर काबू पाने के लिए उठाया गया
ये कदम एक ऐतिहासिक कदम है l अब लोग नोट बदलवाने के लिए घंटों लाइनों में
लगे रहते नज़र आते है l
पर अब उन लोगों के लिए एक बुरी खबर आ गई है जो लोग अभी तक सरकार से अपनी 2 नंबर की कमाई छुपा रहे थे l
8 नवंबर 16 की रात्रि 12 बजे से देश में कानूनन 500 व 1000 के नोट बंद
करने का पीएम मोदी ने एलान किया तो सब हके बके रह गए कि आखिर मोदी ने यह
फैसला कैसे कर दिया l राजनैतिक पार्टियों के लिए ये फैसला तो मानो
किसी श्राप से ही कम नही था। पंजाब, उत्तरप्रदेश सहित पांच राज्यों में
विधानसभा चुनाव भी तो सर पर हैं ! बताया जाता है कि चुनावों में राजनैतिक
पार्टियों की तरफ से वोट खरीदे, बेचे जाते हैं, यहाँ तक नशा सप्लाई होने की
बातें भी कही जाती हैं और इस सबमें काले धन का ही प्रयोग होता है l अब वो ही काला धन महज कागज़ के टुकड़े रह जायेंगे!
आगे पढ़ें, मोदी सरकार कैसे पकड़ेगी कला धन रखने वालों को, और जानें टैक्स चोरी पकड़े जाने पर क्या बड़ी पेनल्टी लगेगी अब!
अब सरकार ने सतर्क करते हुए साफ़ कह दिया है कि 50 दिनों में
अगर 2.5 लाख रूपये से उपर की राशी जमा होगी तो उस हिसाब का टैक्स भी लगेगा
और अगर कमाई के हिसाब से राशि मैच नहीं हुई, दुसरे शब्दों में कहें तो-अगर 2
नंबर की कमाई पायी गई, तो 200 परसेंट पेनल्टी भी भरनी पड़ेगी l इसे सरासर
उस अकाउंट-होल्डर द्वारा टैक्स इवेज़न (कर की चोरी) माना जाएगा !
राजस्व सचिव हसमुख अधिया ने कहा है कि इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 270(A) के तहत टैक्स चोरी पकडे जाने पर टैक्स अमाउंट के साथ-साथ 200 परसेंट की पेनल्टी भी भरनी पड़ेगी !
इसके साथ ही अधिया ने ये भी कहा कि छोटे बिजनेसमेन, गृहिणी, कारीगर, और
कर्मियों, जिनके पास कुछ 2 लाख रुपयों के करीब की राशि जमा हो, उनको चिंता
करने की कोई आवश्यकता नहीं है l वे अपनी संभाल कर रखी हुई राशि पर टैक्स
लगने को लेकर बिलकुल न घबराएं! उनको इस राशि के टैक्स को लेकर कोई दिक्कत
नहीं आएगी!
No comments:
Post a Comment