Nov 14, 2016

हालात नॉर्मल करने के लिए सरकार ने छेड़ी 'जंग'

नई दिल्ली
नोटबंदी से लोगों को हो रही भारी परेशानी को देखते हुए सरकार राहत दिलाने के लिए 'युद्ध स्तर' पर काम कर रही है। एक दिन की छुट्टी के बाद मंगलवार को जब बैंक खुलेंगे तो लोगों को कई सहूलियतें मिलेंगी। आज से एटीएम से 2000 का नोट मिलना शुरू हो जाएगा, साथ ही देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने ऐलान किया है कि बहुत जल्द उसके एटीएम से 50 रुपये और 20 रुपये के नोट मिलने शुरू हो जाएंगे। आइये आपको बताते हैं उन दस बड़े कदमों के बारे में, जो आम लोगों की परेशानी कम करने के लिए सरकार ने उठाए हैं :



आज से ATM से 2000 के नोट
आज से कई एटीएम से 2000 के नोट मिलने शुरू हो जाएंगे। हालांकि सभी एटीएम से 2000 के नोट नहीं निकलेंगे, जिन एटीएम को नए नोटों के हिसाब से एडजस्ट किया जा चुका है उनमें से आज नए नोट मिल पाएंगे, ऐसे एटीएम की संख्या तेजी से बढ़ाई जा रही है। छुट्टे की समस्या से भी लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है क्योंकि एसबीआई के एटीएम से बहुत जल्द 50 और 20 रुपये के नोट मिलने भी शुरू हो जाएंगे।

No comments:

Popular Posts