Nov 14, 2016

बिना लाइन लगाए मिल रहा पैसा इस एटीएम में


केनरा बैंक के इस चलते-फिरते एटीएम ने दिलाई कतारों से आजादी
500 और 1000 की नोट बंद होने के फैसले के बाद आपको कैश के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा होगा। अगर आप बेंगलुरु में हैं तो केनरा बैंक का यह एटीएम आपकी मदद कर सकता है।

आम आदमी की मदद करने के लिए केनरा बैंक ने अपने इस मोबाइल एटीएम को बाहर निकाला। अब लोग बिना लंबी लाइन लगाए आराम से पैसा निकाल ले रहे हैं।

रविवार को नीले रंग की एटीएम बस ने एमजी रोड पर 8 लाख कैश निकालकर 800 ग्राहकों की मदद की।

शाम 5.30 बजे बस एमजी रोड पर पहुंची और पैसे निकालने के लिए परेशान लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।

केनरा बैंक के जनरल मैनेजर श्री चिनिवर ने यह भी कहा है कि मंगलवार या बुधवार तक बैंको और एटीएम में पर्याप्त नकदी पहुंच जाएगी जिससे बैंकों में भीड़ कम होने की संभावना है।

No comments:

Popular Posts